एग्ज़िट पोल
कल से देख रहा हूँ,एग्ज़िट
पोल का नाटक चल रहा हैं,हर तरफ 4-0 का ही राग हैं,क्यू भाई चुनाव तो मिज़ोरम में भी
थे वो कोई चीन में तो नही हैं.मिजोरम, न मोदी के इंक्लूसिव विकास में आता है और न टीवी
के, रैली और एग्जिट पोल, दोनों से गायब है.दिल्ली के 67% मतदान ब्रेकिंगन्यूज़ हैं
पर मिज़ोरम के 80% मतदान सकिंग न्यूज़, बस अब एक बार चीन को अरुणाचल के साथ मिज़ोरम
का नाम बस लेने दीजिए अगले 10 साल के चुनाव इसी पे हो जाएँगे...मीडिया के लिए तो उत्तर
पूर्व के कुछ राज्य तो बोझ जैसे हैं,कब मोका मिले और फेक दें... कुछ दिन पहले आसाम में एक रेप हूआ था. कुछ जानवरो
ने आँखे निकाल ली थी पर उस समय तेजपाल बिक रहे थे सो सब बेचने में लगे थे..खेर फिर लौट
के एग्ज़िट पोल पे आते हैं, कुछ न्यूज़ वालो का तो हाजमा इतना खराब था की बस 5 बजे
नही की सारा का सारा प्रेशर खाली कर दिया....कितनी अजीब हालत हैं वोटिंग भी चल रही
थी और एग्ज़िट पोल भी दिखाया जा रहा था...खेर ताज़ा माल हैं अच्छा बिकेगा ज़्यादा बिकेगा
बेच लो बाद मैं पता नही खरीदार मिले ना मिले... कभी कभी सोचता हूँ की वो दूरदर्शन ही सही था..न्यूज़ दिखाई जाती
थी कम से कम बेची तो नही जाती थी.

I still listen AIR news
ReplyDelete