मंगल यात्रा मंगलमय हो...!!!
भारत ने मंगल ग्रह पे पहुचने की दिशा में एक सफल शुरूवात की,हेरानी मुझे इस बात पे नही हूई बल्कि हेरानी इस बात पे है की इस मिशन की कुल लागत केवल 450 cr है, किलोमीटर के हिसाब से देखे तो लगभग12 rs/km यानी बेंगलुर के टेक्सी किराए से भी कम, काश इतने सस्ते ईंधन की तकनीकी ISRO यहा के टेक्सी वालो को भी दे दे.450 cr रुपये भारत मे इतनी कम राशि है की लगभग इतनी ही कीमत से हमने कॉमनवेल्त की ओपनिंग सेरेमनी की थी,इसके दुगने से ज़्यादा तो मायावती ने अंबेडकर पार्क बनाने मे खर्च कर दी थी इसके पाँच गुने से ज़्यादा मोदी पटेल की मूर्ति खर्च करने मैं लगा देंगे. ये राशि इतनी छोटी है की राजा,कलमाडी,मधु कोड़ा,लालू और इनके जैसे कितने ही नेता तो अकेले ही कितने मंगल अभियान चला सकते है..मुझसे पूछा जाए तो मे तो इसरो के सारे साइंटिस्ट्स को वहाँ से हटा के वित्त मंत्रालय मैं बिठा दू जब वो इतने कम पैसे पे मार्स मिशन को सफल बना सकते है तो कम से कम प्याज के दाम तो कम कर ही लेंगे और वैसे भी मंगल ग्रह पे यान भेजने के लिए हमारे राहुल गाँधी जी कम टॅलेंटेड थोड़े है.मायावती को तो इसरो पे केस कर देना चाहिए आख़िर इसरो ने एक पार्क की लागत से भी कम लागत मे यान भेज के दलित समाज के लिए बनाए गये पार्क की बेज़्जती तो की ही है.साथ ही साथ मोदी को भी हमेशा की तरह इस बार भी टेकसेवी की अपनी इमेज को बचा के रखनी चाहिए. अब जब मोदी का भी PM बनना लगभग तय ही लग रहा है तब मेरे हिसाब से मोदी को थोड़ा वेट करना चाहिए ओर पटेल की मूर्ति सीधे मंगल ग्रह पे बनवानी चाहिए. मोदी ऐसा कर के एक ग्लोबल लीडर भी बन सकते हैं क्या हूआ की अमेरिका ने मोदी को वीसा नही दिया.मोदी ने अमेरिका से भी बड़ी मूर्ति मंगल पे बनवा दि. कसम से अपनी बेज़्जती का ऐसा बदला तो अमेरिका सोच भी नही सकता.अमेरिका को ऐसा झटका तो लादेन ने भी नही दिया होगा.

No comments:
Post a Comment